विजयवाड़ा में मिलीं डांट से नाराज होकर लापता हुई बहनें
हैदराबाद, जीडीमेटला पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत घर से नाराज होकर निकलने वाली दो सगी बहनों को विजयवाड़ा में सकुशल बरामद किया गया। जीडीमेट्ला पुलिस ने बताया कि 21 वर्ष और 15 वर्ष आयु की दोनों बहनें पिता की डांट से आहत होकर घर से निकल गई थीं। देर रात करीब 1 बजे परिजनों ने जीडीमेटला थाने पहुंचकर बेटियों के लापता होने की सूचना दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और तुरंत तलाश अभियान शुरू किया।
हैदराबाद लाकर माता-पिता को सौंप दिया
जीडीमेटला इंस्पेक्टर जी. मल्लेश ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और आरटीसी बसों की आवाजाही संबंधी विवरण खंगाला गया और इसी आधार पर दोनों की लोकेशन विजयवाड़ा के पास की मिली। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दोनों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और हैदराबाद लाकर माता-पिता को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर माता-पिता के खुशी का इजहार किया।
यह भी पढ़े– अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री ने जताया शोक
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



