एसजेएफआई का राष्ट्रीय सम्मेलन नयी दिल्ली में

नयी दिल्ली, भारतीय खेल पत्रकार महासंघ (एसजेएफआई) का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 से 16 मार्च तक यहां आयोजित किया जाएगा। पिछले 30 वर्षों में पहला अवसर होगा जबकि एसजेएफआई का वार्षिक सम्मेलन राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) इस सम्मेलन की मेजबानी करेगा जिसमें एसजेएफआई अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती भी मनाएगा। इससे यह सम्मेलन अधिक महत्वपूर्ण बन गया है।

एसजेएफआई को खेल पत्रकारों की वैश्विक संस्था इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (एआईपीएस) से मान्यता प्राप्त है और यह उससे संबद्ध है। राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण क्षेत्रों के खेल पत्रकार तथा भारतीय खेल, प्रशासन और प्रसारण जगत की प्रमुख हस्तियां हिस्सा लेंगी।

इस चार दिवसीय कार्यक्रम में एक भविष्य खेल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें खेल पत्रकारों के अलावा शीर्ष प्रशासक और ओलंपिक के दिग्गज खिलाड़ी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान जेके बोस अंतर-क्षेत्रीय टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट, एसी बाली टेबल टेनिस टूर्नामेंट, आधुनिक पाइथियन गेम्स आदि का आयोजन भी किया जाएगा। (भाषा)

यह भी पढ़े25 को धर्म ध्वजा फहराएँगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button