ट्रांसजेंडरों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्घाटित

सम्मानजनक जीवन देने सरकार प्रतिबद्ध : लक्ष्मण

हैदराबाद, कल्याण मंत्री अडलुरी लक्ष्मण कुमार ने कहा कि राज्य में ट्रांसजेंडरों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले ही ट्रैफिक सिग्नलों पर यातायात नियंत्रण और हैदराबाद मेट्रो में सुरक्षा गार्ड के रूप में ट्रांसजेंडरों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज गच्चीबावली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट संस्थान में ट्रांसजेंडरों के लिए विशेष कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मंत्री ने कहा कि अब स्व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ट्रांसजेंडरों को तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार ड्राइविंग, होटल मैनेजमेंट और ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक का महत्व दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े : म्युनिसिपालिटी चुनाव में जीत पर केटीआर ने व्यक्त किया हर्ष

फोटो व वीडियो शूटिंग के साथ-साथ कृषि में छिड़काव, शादियों और अन्य कार्यक्रमों में इसका उपयोग व्यापक रूप से बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 91 ट्रांसजेंडरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल कल्याण सचिव अनीता रामचंद्रन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button