सोलापुर-सीएसएमटी मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा के 3 वर्ष पूरे

हैदराबाद, सोलापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ने मंगलवार को क्षेत्र के यात्रियों को समर्पित सेवा के तीन सफल वर्ष पूर्ण किए, जो आधुनिक रेल संपर्क एवं यात्री सुविधा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस प्रतिष्ठित सेवा का उद्घाटन एवं लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 फरवरी, 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से किया गया था। यह देश में प्रारंभ की गई 9वीं वंदे भारत एक्सप्रेस थी, जिसका उद्देश्य भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई, वस्त्र उद्योग, शहीदों की नगरी सोलापुर के बीच तीव्र एवं विश्वस्तरीय रेल संपर्क को सुदृढ़ करना था।

यह भी पढ़ें… तिरुपति लड्डू मामले में ईडी की एंट्री

ट्रेन ने धार्मिक और पर्यटन स्थलों के संपर्क को मजबूती दी

आर्थिक व सामाजिक संबंधों को सशक्त करने के साथ इस ट्रेन ने धार्मिक एवं पर्यटन संपर्क को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा दिया है। यह सेवा सिद्धेश्वर मंदिर, सोलापुर के निकट अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर तथा पुणे के निकट आलंदी जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों को जोड़ती है। सेवा प्रारंभ होने के बाद से यह ट्रेन दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, पर्यटकों तथा तीर्थयात्रियों की पसंदीदा सेवा के रूप में उभरी है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता व विश्वसनीयता को दर्शाती है।

ट्रेन संख्या 22226/22225 सोलापुर-सीएसएमटी मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस 455 किलोमीटर की दूरी मात्र 6 घंटे 30 मिनट में तय करती है, जबकि वर्तमान सुपरफास्ट ट्रेनें यह दूरी 7 घंटे 55 मिनट में तय करती हैं। इस प्रकार यह सेवा लगभग 1 घंटे 30 मिनट का समय बचाती है। वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होती है तथा कुर्डुवाड़ी, दौंड, पुणे, कल्याण, ठाणे और दादर स्टेशनों पर रुकती है।

सोलापुर-सीएसएमटी मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा सेवा के तीन सफल वर्षों का पूर्ण होना भारतीय रेल की आधुनिकीकरण, यात्री सुविधा, गति, सुरक्षा एवं सतत परिवहन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो क्षेत्रीय विकास एवं राष्ट्रीय संपर्क को भी सशक्त रूप से बढ़ावा दे रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button