दक्षिण मध्य रेलवे : होली और गर्मी में विशेष रेलगाड़ियाँ विस्तारित

हैदराबाद, होली और गर्मी के सीजन को देखते हुए साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ियों की सेवाओं को विस्तारित किया गया है।दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ए. श्रीधर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नं. 01477 सोलापुर-अनकापल्ली साप्ताहिक विशेष ट्रेन् 6 मार्च से 10 जुलाई तक (19 सेवाएँ) प्रत्येक शुक्रवार तथा ट्रेन नं. 01478 अनकापल्ली-सोलापुर विशेष ट्रेन 7 मार्च से 11 जुलाई तक (19 सेवाएँ) प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी।

ट्रेन नं. 01435 सोलापुर-एलटीटी मुम्बई विशेष ट्रेन 3 मार्च से 14 जुलाई तक (20 सेवाएँ) प्रत्येक मंगलवार तथा ट्रेन नं. 01436 एलटीटी मुम्बई-सोलापुर विशेष ट्रेन 4 मार्च से 15 जुलाई तक (20 सेवाएँ) प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 06181 कोयमबटूर-जयपुर विशेष ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक (5 सेवाएँ) प्रत्येक गुरुवार तथा ट्रेन नं. 06182 जयपुर-कोयमबटूर विशेष ट्रेन 1 से 29 मार्च तक (5 सेवाएँ) प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। इसके अलावा कुछ और रेलगाड़ियों की सेवाओं का विस्तार किया गया है। ट्रेन नं. 06209 यशवंतपुर-कलबुर्गी विशेष ट्रेन शुक्रवार, 13 फरवरी को रात 10.40 बजे यशवंतपुर से चलकर शनिवार को सुबह 9.15 बजे कुलबुर्गी पहुँचेगी। ट्रेन नं. 06210 कलबुर्गी-यशवंतपुर विशेष ट्रेन शनिवार, 14 फरवरी को सुबह 10.15 बजे कलबुर्गी से चलकर उसी दिन रात 9.40 बजे यशवंतपुर पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना में विदा होने को तैयार सर्दी

विशेष रेलगाड़ियों की सेवाएँ विस्तारित करने के क्रम में ट्रेन नं. 07191 काचीगुड़ा- मदुरै विशेष ट्रेन 2 से 23 मार्च तक (4 सेवाएँ) प्रत्येक सोमवार तथा ट्रेन नं. 07192 मदुरै-काचीगुड़ा विशेष ट्रेन 4 से 25 मार्च तक (4सेवाएँ) प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 07193 हैदराबाद-कोल्लम विशेष ट्रेन 28 फरवरी से 28 मार्च तक (5 सेवाएँ) प्रत्येक शनिवार तथा ट्रेन नं. 07194 कोल्लम-हैदराबाद विशेश ट्रेन 2 से 30 मार्च तक (5 सेवाएँ) प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 07230 हैदराबाद-कन्याकुमारी विशेष ट्रेन 4 से 25 मार्च तक (4 सेवाएँ) प्रत्येक बुधवार तथा ट्रेन नं. 07229 कन्याकुमार-हैदराबाद विशेष ट्रेन 6 से 27 मार्च तक (4 सेवाएँ) प्रत्येक शुक्रवा को चलाई जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button