साउथ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट : ओयू क्रिकेट टीम बनी चैम्पियन

हैदराबद, उस्मानिया विश्वविद्यालय (ओयू) की पुरुष क्रिकेट टीम विश्वेश्वरय्या टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय (वीटीयू) बेलगावी को 10 रनों के अंतर से साउथ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हराकर चैम्पियन बनी।

यहाँ मैसुरू के एसजेसीई मैदान में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में उस्मानिया विश्वविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 5 विकेट खोकर 214 रन बनाए, जिसमें अन्वित रेड्डी ने 38, पारसराज ने 37, कुणाल दासवानी ने 65 तथा वैभव सज्जना 45 रनों का योगदान दिया। वीटीयू की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 204 रन बनाकर ढेर हो गई, जिसमें समरत हेड्डे ने 46, विष्णु ने 39 रनों का योगदान दिया। (सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… एचसीए बी डिवजीन दो दिवसीय लीग : इम्पीरियाल ने टीम स्पीड को हराया

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button