स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया: द्रमुक सूत्र
चेन्नई, पार्टी सूत्रों के अनुसार, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया कि त्यागपत्र राज्य के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के कार्यालय को भेज दिया गया है। डीएमके को 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में विजय के नेतृत्व वाली टीवीके से हार का सामना करना पड़ा था।
तमिलनाडु विधानसभा की 234 सदस्यीय विधानसभा में डीएमके ने 59 सीटें जीतकर प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभरी है।एआईएडीएमके ने 47 सीटें जीतीं। टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं और यह सबसे बड़ी पार्टी है। स्टालिन ने कहा है कि डीएमके एक सशक्त विपक्षी दल के रूप में कार्य करेगी। (पीटीआई)
यह भी पढ़े– ‘मर्दानी 3’ का नया ट्रैक रिलीज, रानी फिर बनीं ‘बब्बर शेरनी’
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



