मजबूत हाजिर मांग तांबा वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, तांबा की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, जो निवेशकों और उद्योग जगत दोनों के लिए चिंता और अवसर का संकेत है। सीमित आपूर्ति और वैश्विक मांग में मजबूती के बीच, तांबा वायदा बाजार में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। इस उछाल से उद्योगों में उत्पादन लागत और निवेश रणनीतियों पर भी असर पड़ने की संभावना है।

बाजार में सीमित आपूर्ति और मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 1,249.95 रुपये प्रति किग्रा के नये रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा। एमसीएक्स में तांबा के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 93.35 रुपये अथवा 8.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,249.95 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

ताांबा के जनवरी, 2026 माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 105.5 रुपये अथवा 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,277.95 रुपये प्रति किग्रा हो गई। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में तेजी आई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button