सुल्तान बाजार में वीणा वादिनी समिति का सुरमय संगीत कार्यक्रम

हैदराबाद, वीणा वादिनी साहित्यिक समिति द्वारा आर्य कन्या विद्यालय, सुल्तान बाजार में सुर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की प्रसिद्ध संगीत संस्था संगीत साधना के गायक शुभ्रा मंहतो, काज़िम अहमद, ऋचा चौधरी, सस्मिता नायक और कल्पना डाग ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती ने शॉल और मेडल से सभी गायकों का स्वागत और सम्मान किया।

कार्यक्रम में वीणा वादिनी के सदस्यों अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. पंकज मेहता, डॉ. रेखा देवी वर्मा, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, ममता जायसवाल, शोभा ठाकुर, सविता सोनी, पुरुषोतम कड़ेल, विद्या दवे, जयन्त मिश्रा, उमा तिवारी, प्रदीप जाजू ने गीत प्रस्तुत किये। सुधा ठाकुर, भक्तराम, उमा तिवारी, शोभा ठाकुर और गीता सुधाकर ने अतिथियों का परिचय दिया। अवसर पर कुमुद बाला, सत्यनारायण, नीलम, शिवानी, सत्यनारायण जाधव, तृप्ति मिश्रा, गजानन्द पांडे व अन्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समिति के विशेष सलाहकार प्रदीप जाजू और भक्तराम का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें… रेलवे बोर्ड ने किया अखिल रेल हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button