राकांपा अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार

मुंबई, महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। सुनेत्रा के पति एवं तत्कालीन राकांपा प्रमुख अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के लगभग एक महीने बाद उन्हें पार्टी अध्यक्ष चुना गया।

राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक के बाद सुनेत्रा पवार के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। पटेल ने कहा कि पार्थ पवार को राज्यसभा सीट के लिए नामित किया जाएगा, जो उनकी माँ सुनेत्रा पवार के इस्तीफे और राज्य की उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हो गई थी।

निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार

राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक के बाद सुनेत्रा पवार के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद, सुनेत्रा पवार राकांपा के टिकट पर राज्यसभा सदस्य चुनी गई थीं। बारामती में 28 जनवरी को अजित पवार के निधन के बाद, सुनेत्रा ने संसद के उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

प्रफुल्ल पटेल पर खत्म हुआ सस्पेंस

ऐसा माना जा रहा था कि राकांपा प्रफुल्ल पटेल को राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि, प्रफुल्ल पटेल ने खुद राज्यसभा के लिए सुनेत्रा पवार के बेटे पार्थ के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्थ पवार को राज्यसभा सीट के लिए नामित किया जाएगा, जो उनकी मां सुनेत्रा पवार के इस्तीफे और राज्य की उपमुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हो गई थी। (भाषा)

यह भी पढ़ेहैद्रा आयुक्त ने नामपल्ली स्थल का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उल्लंघन पर कार्रवाई

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button