होली पर चखें ये पारंपरिक स्वाद

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि स्वाद और परंपराओं का भी उत्सव है। इस दिन बनने वाले पकवानों की खुशबू से ही त्योहार का माहौल बन जाता है। उत्तर भारत से लेकर राजस्थान, गुजरात, यूपी और बिहार तक, हर क्षेत्र की अपनी खास होली रासिपी है। यहाँ प्रस्तुत हैं कुछ लोकप्रिय और पारंपरिक होली व्यंजनों की पाकविधि-

गुझिया

सामग्री: 2 कप मैदा, 4 बड़े चम्मच घी (मोयन के लिए), 1 कप मावा (खोया), 1/2 कप पिसी चीनी, 2 बड़े चम्मच काजू-बादाम (कटे हुए), 1 बड़ा चम्मच किशमिश, 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, तलने के लिए घी या तेल।

विधि: मैदे में घी मिलाकर अच्छी तरह मसलें और पानी से सख्त आटा गूंथ लें। मावे को हल्का भून कर ठंडा होने पर उसमें चीनी, मेवे और इलायची मिलाएँ। आटे की छोटी लोइयाँ बेलकर गुझिया सांचे में रखें और मिश्रण भरें। इसके किनारों को अच्छी तरह बंद कर मध्यम आंच पर सुनहरा तल लें। गुझिया तैयार हैं।

दही भल्ला (दही वड़ा)

सामग्री: 1 कप धुली उड़द दाल, नमक स्वादानुसार, 2 कप पेंटा हुआ दही, इमली की मीठी चटनी, हरी चटनी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर।

विधि : दाल को 5-6 घंटे भिगोकर पीस लें। इसमें नमक मिलाकर छोटे वड़े तल लें और गुनगुने पानी में 10 मिनट भिगोकर हल्के से निचोड़ लें। ऊपर से दही, चटनियाँ और मसाले डाल कर पेश करें।

मालपुआ

सामग्री : 1 कप मैदा, 1/2 कप दूध, 1/4 कप चीनी, 1 छोटा चम्मच सौंफ और इलायची पावडर, घी तलने के लिए, चाशनी (1 तार की)।

विधि : मैदा, दूध, इलायची और सौंफ मिलाकर घोल तैयार करें और 15 मिनट ढककर रखें। इस घोल से गरम घी में छोटे पैनकेक डाल कर तलें। फिर इसे चाशनी में 2 मिनट डुबोकर निकाल लें। इसे रबड़ी के साथ परोसने से स्वाद दोगुना हो जाता है।

नमकीन मठरी

सामग्री: 2 कप मैदा, 4 बड़े चम्मच घी, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।

विधि: मैदा में घी और अजवाइन मिलाकर मसलें और पानी से सख्त आटा गूंथ लें। छोटी पूरियाँ बेलकर कांटे से छेद करें और धीमी आंच पर तेल में कुरकुरी तल लें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button