तेलंगाना : कई मामलों के आरोपी ने की कांस्टेबल की हत्या


हैदराबाद, राज्य के निजामाबाद जिले में कई आपराधिक मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी ने पुलिस कांस्टेबल पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजामाबाद के विनायक नगर कॉलोनी में रहने वाला मोहम्मद रियाज कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस उसे लम्बे समय से खोज रही थी।
इसी दौरान, कल शाम टाउन 4 पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल प्रमोद कुमार की नजर रियाज पर पड़ी, उसने रियाज का पीछा करने के बाद उसे पकड़कर अपनी दोपहिया पर बैठा लिया और पुलिस स्टेशन की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान, मुख्य सड़क से कुछ ही दूरी पर रियाज ने अपने पेट से चाकू निकालकर प्रमोद पर वार कर दिया, उसके सड़क पर गिरते ही फरार हो गया।

यह भी पढ़े: संदेहास्पद स्थिति में मृत मिली बेटी को जन्म देने वाली माँ, हत्या की आशंका
प्रमोद के मदद की गुहार लगाने के बाद कुछ लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया,लेकिन कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई। प्रमोद की मौत की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा करते हुए मामले की जानकारी जुटाई। आरोपी रियाज को पकड़ने के लिए जिले की टीम को सक्रिय कर दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
