तेलंगाना ग्लोबल राइजिंग समिट : बांठिया फर्नीचर्स ने किया 511 करोड़ के निवेश का करार

हैदराबाद, तेलंगाना ग्लोबल राइजिंग समिट के दौरान बंठिया फर्नीचर्स ने तेलंगाना सरकार के साथ 511 करोड़ रुपये के निवेश के एक करार पर हस्ताक्षर किये। हैदराबाद स्थित बांठिया फर्नीचर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले सुरेंद्र बंठिया और अमित बंठिया की ओर से एमओयू पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए गये। बांठिया फर्नीचर के अनुसार इस रणनीतिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य उन्नत फर्नीचर विनिर्माण सुविधाओं की स्थापना है।

इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के माध्यम से तेलंगाना में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1,550 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए जाने की योजना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें… एएमएसएल ने 1500 करोड़ निवेश के लिए तेलंगाना सरकार से किया समझौता

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में किया गया यह करार तेलंगाना के . फर्नीचर क्षेत्र की विकास यात्रा को पुनर्परिभाषित करेगा तथा नवाचार एवं विस्तार के नए अवसर खोलेगा। अवसर पर बंटिया फ़र्नीचर्स के प्रमुख सुरेंद्र बांठिया ने कहा कि यह परियोजना केवल एक बड़े निवेश का प्रतीक नहीं है, बल्कि सतत रोजगार सृजन और पूरे राज्य के लिए प्रगति एवं समृद्धि के एक नए अध्याय की शुरुआत का संकल्प है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button