तेलंगाना ने चुना है समावेशी विकास : राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा

हैदराबाद, तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि तेलंगाना में उभरते अवसरों पर दुनिया की नज़र है। उन्हें विश्वास है कि 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का अपना लक्ष्य तेलंगाना पूरा करेगा। राज्य का आर्थिक रास्ता अब ज़्यादा स्पष्ट हो गया है, क्योंकि तेलंगाना अब भारत के व्यापक लक्ष्य 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। तेलंगाना ने समावेशी विकास की कहानी चुनी है, जिसमें विकास के केंद्र में महिलाएं, किसान, युवा और बच्चे होंगे।

राज्यपाल ने आगे कहा कि इलेक्ट्रिक बस सेवाएं, खुदरा व्यापार, सोलर प्रोजेक्ट्स जैसी पहलों से अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। महिलाओं की समूह भागीदारी से झीलों की देखभाल और स्थानीय आय में सुधार हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों व समुदाय की भागीदारी और नए कौशल तथा खेल विश्वविद्यालयों के माध्यम से युवाओं को भविष्य के अवसरों के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे, नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियाँ, परिवहन नेटवर्क और स्मार्ट ज़ोनिंग जैसे आधुनिक, दीर्घकालीन लक्ष्यों के लिए तेलंगाना तैयार है। गिगवर्क्स नीति एवं अन्य पहलों ने कारीगरों/हस्तशिल्पकारों को समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना राइजिंग मार्गदर्शक : रेवंत रेड्डी

नई सोच व निवेश को आकर्षित किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि तेलंगाना की विकास रूपरेखा दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ योजनाओं को वास्तविक, मापनीय नतीजों में बदल रही है, जिससे समाज के सभी तबकों को लाभ मिलेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button