तेरापंथ महिला मंडल : 200 महिलाओं के लिए निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जाँच शिविर

हैदराबाद, विश्व कैंसर दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में समृद्ध राष्ट्र योजना और आरोग्यम प्रॉजेक्ट के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल, हैदराबाद द्वारा निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आयोजन सिओन कैंसर क्लीनिक के सहयोग से महावीर अस्पताल तथा यशोदा अस्पताल के सहयोग से तेरापंथ भवन, डी.वी. कोलोनी, सिकंदराबाद में किया गया।

उद्घाटन सत्र की शुरुआत महावीर अस्पताल में नमस्कार महामंत्र से हुई। मंडल की सदस्यों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद की अध्यक्ष नमिता सिंघी ने सभी का स्वागत किया। महावीर अस्पताल के चैयरमैन महेंद्र रांका, मैनेजिंग ट्रस्टी सुशील संचेती, महासभा संरक्षक महेंद्र भंडारी, जैन सेवा संघ के मंत्री विमल मुथा, जैन माइनॉरिटी फेडरेशन तेलंगाना के अध्यक्ष व सिकंदराबाद सभा के उपाध्यक्ष हिमांशु बापना, डॉ. समता किरनमयी, डॉ. सिरिशा ने तेरापंथ महिला मंडल की महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान की सराहना की। डाक्टरों ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

अवसर पर तेरापंथ सभा, अणुव्रत समिति, जीतो हैदराबाद लेडीज विंग, चंदनबाला महिला मंडल की संरक्षिका निर्मला बरमेचा, महावीर अस्पताल की ट्रस्टी डॉ. आशा व अन्य की उपस्थिति रही। इस दौरान 200 महिलाओं का निःशुल्क पेप स्मियर टेस्ट किया गया। कार्यक्रम हेतु आर्थिक सहयोग प्रभात-संगीता सेठिया ने किया।

यह भी पढ़ें… यूनाइटेड वर्ल्ड ऑफ यंग शेफ्स इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में पाक कला का उत्सव

तेरापंथ महिला मंडल की प्रमुख सदस्य और कार्यसमिति उपस्थित रहीं

अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद की उपाध्यक्ष सुशीला मोदी, उपाध्यक्ष प्रभा दुग्गड़, सह मंत्री मीनाक्षी सुराणा, सह मंत्री संगीता गोलेच्छा, कोषाध्यक्ष शीतल सांखला, प्रचार प्रसार मंत्री मनीषा सुराणा, निवर्तमान अध्यक्ष कविता आच्छा, अभातेममं कार्यसमिति सदस्य शिल्पा सुराणा व अन्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रचार प्रसार मंत्री मनीषा सुराणा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य संयोजिका सरला आर. भूतोड़िया ने दिया।

पेप स्मियर टेस्ट शिविर का समापन सत्र डी.वी. कोलोनी, तेरापंथ भवन, सिकंदराबाद में आयोजित किया गया। अध्यक्ष नमिता सिंघी ने यशोदा अस्पताल के डाक्टरों व उनकी टीम का स्वागत किया। उपाध्यक्ष सुशीला मोदी ने अभातेममं के कार्यों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का संयोजन किया। अवसर पर डॉ. श्रावंती रेड्डी, डॉ. श्वेता दीप्ति, डॉ. मोनिका रेड्डी, यशोदा अस्पताल की मार्केटिंग टीम के अखिल कुमार व लक्ष्मण कुमार उपस्थित थे। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा यशोदा अस्पताल की पूरी टीम का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका सरला आर. भूतोड़िया, कविता आच्छा, सुशीला मोदी, जूली बैद, संतोष गुजरानी, सरिता डागा, अंजू चोरड़िया, हर्षलता दूधोड़िया, सरला मेहता, शांता बैद, पुष्पा बरड़िया, नीरा कोठारी व अन्य थीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button