तेयुप ने किया व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन

हैदराबाद, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में संचालित हिट युवा फिट युवा के अंतर्गत युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए अमृत जैन आंचलिया के निवास पर साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी आदि ठाणा-4 के सान्निध्य में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आज यहाँ राजेन्द्र बोथरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रेक्षा गीत के सामूहिक संगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यक्षीय व्यक्तव्य में अभिनंदन नाहटा ने बताया कि हिट युवा फिट युवा आयाम पिछले कई वर्षों से भारत और नेपाल की शाखाओं के माध्यम से सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज के युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह आयाम इसी दिशा में सकारात्मक प्रयास है। हैदराबाद में इस वर्ष शहर के विभिन क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। उसी कड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रेक्षा इंटरनेशनल के 3 प्रक्षिशकों ने युवाओं के साथ हर आयु वर्ग को स्वस्थ रहने के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।

शारीरिक व्यायाम, योग, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। युवाओं को दैनिक जीवन में इन आदतों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रेक्षा प्रक्षिशक डिंपल बैद ने प्रेक्षाध्यान के इतिहास और इस पद्धति के बारें में जानकारी देते हुए महाप्राण ध्वनि का अभ्यास करवाया। भक्तामर हीलर और प्रेक्षा प्रक्षिशक नविता नाहटा ने समवर्ती श्वास प्रेक्ष।

यह भी पढ़ें… ऑरो एस्ट्रा-लीडरशिप में पोस्ट ग्रैजुएशन सर्टिफिकेशन लांच

स्वस्थ जीवन हेतु प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला आयोजित

जिसे बॉक्स ब्रीथिंग भी कहा जाता है, का प्रयोग करवाते हुए श्वास पर नियंत्रण पाने के उपाय बताए। प्रेक्षा प्रक्षिशक रीता सुराणा ने प्रेक्षा वाहिनी के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि हैदराबाद के विभिन्न क्षेत्रों में 11 प्रेक्षा वाहिनी सेंटर्स का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान एक और प्रेक्षा वाहिनी सेंटर के शुरू होने की घोषणा की गयी। विजय आंचलिया ने अपने अनुभव साझा किए।

साध्वी डॉ. गवेषणाश्रीजी युवाओं को स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यशाला का संचालन प्रकाश दुग्गड़ ने किया। तेरापंथ युवक परिषद की ओर से समाजसेवी अमृत कुमार जैन, हनुमान नखत और पुष्पा आछा ने प्रक्षिशकों का सम्मान किया गया। सहमंत्री जिनेन्द्र सेठिया, संयोजक विशाल आंचलिया और संदीप शेखानी ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

मंत्री अनिल दुग्गड़ ने साध्वीश्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने कार्यशाला के सहयोगी अमृत आंचलिया को विशेष साधुवाद सम्प्रेषित करते हुए उनके द्वारा तेयुप हैदराबाद को मिल रहे विशेष सहयोग के बारे में सभी को जानकारी दी। कार्यशाला में सभा मंत्री हेमंत संचेती, महिला मंडल अध्यक्ष कविता आच्छा, तेयुप पूर्व अध्यक्ष नवनीत छाजेड़, हर्षवर्धन सेठिया, कमल भंडारी, शैलेश जैन आंचलिया, कमल आच्छा, हुकमीचंद कोटेचा, प्रकाश बोथरा, अभिषेक नाहटा व अन्य की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button