ऑरो एस्ट्रा-लीडरशिप में पोस्ट ग्रैजुएशन सर्टिफिकेशन लांच

हैदराबाद, अरबिंदो फार्मा द्वारा पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एपिटोरिया के माध्यम तथा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, हैदराबाद के सहयोग से नेतृत्व विकास पहल ऑरो एस्ट्रा-पोस्ट ग्रैजुएशन सर्टिफिकेशन इन लीडरशिप (सीएलपी) को लांच किया गया। अरबिंदो फार्मा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कॉर्पोरेट एचआर डॉ. यू.एन.बी. राजू ने इस संदर्भ में कहा कि ऑरो एस्ट्रा ऐसे नेताओं को विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो हमारे मूल मूल्यों जैसे व्यवसाय, लोगों तथा संगठन की देखभाल को बनाए रखने में योगदान प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे मध्यम प्रबंधकों को आत्मविश्वास के साथ बड़ी जिम्मेदारियाँ लेने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण कदम है। आईएमटी हैदराबाद के निदेशक एवं प्रोफेसर डॉ. के.एम. बहारुल इस्लाम ने कहा कि हम इस परिवर्तनकारी यात्रा में अरबिंदो फार्मा के साथ साझेदारी कर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सीएलपी को गहन और अभ्यास उन्मुख बनाया गया है। इसमें विशेषज्ञ संकाय के नेतृत्व में केस स्टडी, सिमुलेशन, अनुभवात्मक शिक्षण विधियाँ आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… टीएससीएस, शिवरामपल्ली ने मनाया विश्व थैलीसीमिया दिव

जानकारी देते हुए बताया गया कि यह पहल प्रतिभा को पोषित करने और रणनीति को क्रियान्वयन से जोड़ने वाले मध्य प्रबंधन के विकास को सक्षम करने में अरबिंदो फार्मा के निरंतर निवेश का हिस्सा है। छह माह की अवधि वाले आवासीय सीएलपी कार्यक्रम का उद्देश्य होनहार पेशेवरों को स्वयं प्रबंधन, टीम प्रबंधन, व्यवसाय प्रबंधन और परिवर्तन प्रबंधन में कौशल प्रदान करना है। कार्यक्रम के छह मॉड्यूलों को पारंपरिक और आधुनिक शिक्षण पद्धति के मिश्रण के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button