रिश्वत मामले में फरार टीजीएफडीसी संभागीय प्रबंधक गिरफ्तार

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत मामले में फरार चल रही तेलंगाना फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीजीएफडीसी) की संभागीय प्रबंधक ताटी श्रावणी को विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया।

एसीबी खम्मम रेंज के डीएसपी वाई. रमेश ने बताया किकोत्तागुडेग संभागीय अधिकारी ताटी श्रावणी रिश्वतखोरी से संबंधित मामले में फरार चल रही थी। एसीबी ने यूकेलिप्टस प्लांटेशन के 3,900 टन यूकेलिप्टस पेड़ों की कटाई से संबंधित बिलों को मंजूरी देने के बदले 3.51 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में पहले ही फॉरेस्ट सब-डिवीजन के प्लांटेशन मैनेजर ताटी राजेंद्र कुमार और एक निजी व्यक्ति चेन्नम गोपालकृष्ण को गिरफ्तार कर चुकी है।

दोनों को गोपालकृष्ण के आवास पर श्रावणी की ओर से रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया था। उस समय मुख्य आरोपी ताटी श्रावणी फरार हो गई थी और भूमिगत हो गई थी।एसीबी अधिकारियों ने उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए आखिरकार विशाखापत्तनम में मौजूदगी का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि आरोपी अधिकारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत हासिल करने का प्रयास किया, लेकिन उसे राहत नहीं मिल सकी। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि ताटी श्रावणी को हैदराबाद लाते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़े: रिश्वतखोरी के मामले में होमगार्ड एसीबी के जाल में फंसा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button