टीजीएसआरटीसी की पहली महिला कंडक्टर सम्मानित
हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) के प्रबंध-निदेशक ने आरटीसी में पहली महिला कंडक्टर के रूप में शामिल होने वाली तीन महिलाओं को सेवा में 28 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया।
बस भवन में आज दिलसुखनगर डिपो की श्रीदेवी और अनीता तथा मेहदीपट्टनम डिपो की शारदा को टीजीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक वी.सी. सज्जनार ने सम्मानित करते हुए प्रशंसा-पत्र प्रदान किए।
यह भी पढ़ें :श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की सभा आयोजित
निगम द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार के संगठन असोसिएशन ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स (एएसआरटीयू) ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में कई वर्षों से कुशलतापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने वाली महिला कंडक्टरों को सम्मानित किया। इनमें टीजीएसआरटीसी की कंडक्टर श्रीदेवी, अनीता और शारदा भी शामिल थीं।
इस संदर्भ में प्रबंधन ने हैदराबाद लौटने पर महिला बस कंडक्टरों को सम्मानित किया। अवसर पर निगम के कार्यकारी निदेशक मुनि शेखर, सीपीएम ऊषा देवी, दिलसुखनगर डिपो की उप प्रबंधक समता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



