जनता पर लगातार महंगाई का हंटर चला रहे हैं मोदी: कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता पर लगातार महंगाई का हंटर चला रहे हैं।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 60 रुपये का इजाफा, वाणिज्यिक एलपीजी में कमाया 115 रुपये का मुनाफा, पहले कम अंतरराष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना, अब महंगाई के बोझ से जनता का निकाला पसीना।”

‘महंगाई मैन’ मोदी ने जनता को झटका दिया

”जंग होने पर ‘सब चंगा सी’ वाली दावेबाज मोदी सरकार पर्याप्त तेल-गैस, उर्वरक मुहैया कराने में लाचार है।” कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक ‘हैंडल’ से पोस्ट किया, ” ‘महंगाई मैन’ मोदी ने जनता को झटका दिया । मोदी सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम सीधे 60 रुपये बढ़ा दिए हैं। वहीं, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के लिए अब आपको 115 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता पर लगातार ”महंगाई का हंटर चला रहे” हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच घरेलू एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि की गई है। (भाषा) 

यह भी पढ़े‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को होगी रिलीज़, रानी मुखर्जी की वापसी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button