मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता का भरोसा दिया

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता की फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वे ‘‘बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं, सरकार उन्हें पूरी आर्थिक मदद प्रदान करेगी।’’ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके मूल्यांकन की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर शासन को उपलब्ध कराया जाए और हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

बयान के अनुसार, होलिकोत्सव मनाने सोमवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपे।

इलाज के लिए धन की कमी नहीं बनेगी बाधा

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।’’ उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने गुर्दे की बीमारी में धन की कमी की समस्या बताई जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले उससे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा।

यह भी पढ़े : अदालत द्वारा नामित पांच लोगों को दीपाथून तक भेजने की अनुमति दी जाए : उच्च न्यायालय

कार्ड न होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता न करें, इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक मदद मिलेगी।अन्य कई लोग भी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी और विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button