सीएम ने मुझे चलने लायक बनाया, दोनों पैर गँवाने वाले युवक ने रेवंत रेड्डी का जताया आभार

हैदराबाद, वरंगल जिले के दामेरा मंडल के पुलकुर्ती गाँव के गुंडेटी राहुल ने परिवार के साथ मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। एक दुर्घटना में दोनों पैर गंवाने के बाद उन्हें फिर से चलने लायक बनाने में मदद करने के लिए राहुल ने सीएम का धन्यवाद किया। राहुल गत 2 नवंबर, 2024 को ट्रेन से राजस्थान जा रहा था। उस समय कुछ गुंडों ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया था। इस दुर्घटना में दोनों पैर गंवा चुके राहुल के इलाज के लिए राज्य सरकार ने सीएम राहत कोष से सहायता प्रदान कर कृत्रिम पैर लगवाने में मदद की। इसके लिए आभार प्रकट करते हुए राहुल ने परिवार के साथ सीएम से भेंट की।

दृष्टिबाधित छात्रों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

करीमनगर के दृष्टिहीन छात्रों ने गायन से मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को मंत्रमुग्ध कर दिया। करीमनगर जिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में इन छात्रों को संगीत का प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। इस संदर्भ में छात्रों ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के समक्ष गीत सुनाया। मुख्यमंत्री ने छात्रों को बधाई दी। अवसर पर रेवंत रेड्डी ने मंत्री पोन्नम प्रभाकर और लक्ष्मण के साथ छात्रों द्वारा गाए गए गीतों की एक सीडी का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों को वाद्य उपकरण वितरित किए।

कार्यक्रम में सांसद अनिल कुमार यादव, जीएचएमसी महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी, सीएम के ओएसडी वेमुला श्रीनिवास, करीमनगर जिलाधीश पामेला सत्पती व अन्य ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें… राजनीतिक तूफान खड़ा किया कौशिक ने

7वें अखिल भारतीय जेल ड्यूटी मीट-2025 के विजेताओं ने सीएम से की शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से 7वें अखिल भारतीय जेल ड्यूटी मीट-2025 में तेलंगाना के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। अवसर पर मुख्यमंत्री ने ड्यूटी मीट में विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले विजेताओं को बधाई दी। ज्ञातव्य है कि देश के विभिन्न राज्यों के साथ आयोजित प्रतियोगिताओं में तेलंगाना ने 133 पदकों में से 28 (21 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कांस्य) पदक जीते थे।

कार्यक्रम में गृह विशेष मुख्य सचिव रवि गुप्ता, जेल महानिदेशक सौम्या मिश्रा, आईजी मुरली बाबू, वरंगल रेंज के डीआईजी संपत, एसपी शिव कुमार गौड़, कलासागर और ड्यूटी मीट प्रतियोगिता के विजेताओं ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button