अग्र महिला मंच तेलंगाना की सतरंगी होली सम्पन्न

हैदराबाद, अग्ग्र महिला मंच द्वारा राघव रत्ना टॉवर्स, चिराग गली के 10वें माले पर 75 महिला सदस्यों की सहभागिता के साथ सतरंगी होली उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई गयी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष दीपा गर्ग ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। उत्सव का आरंभपदाधिकारियों एवम् कार्यकारिणी सदस्यों ने श्री अग्रसेन महाराजजी की पूजा व माल्यार्पण से किया। सर्वप्रथम अर्ली बर्ड गेम हुआ। मंच द्वारा गुब्बारा व प्लेट गेम भी रखे गए।

रंग बिरंगे तंबोला का आयोजन अध्यक्ष दीपा गर्ग एवं मंत्री अंजू गोयल के नेतृत्व में हुआ, जिसका सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। इसी कड़ी में राधा कृष्ण जोड़ी प्रतियोगिता नृत्य के साथ रखी गई थी। इसमें प्रतियोगी ने शानदार नृत्य किया, जिसे सभी ने सराहा। अवसर पर स्वादिष्ट स्नैक्स, ठंडाई का प्रबंध किया गया एवं मध्याह्न भोजन की उचित व्यवस्था की गयी।

रंग, संगीत और खेलों के साथ महिलाओं ने मनाई यादगार होली

होली के पुराने फिल्मी गीतों, भजनों पर सामूहिक नृत्य डी जे की धुन पर किया गया, जिसने वातावरण में फाल्गुन की होली का रंग भर दिया। अर्ली बर्ड गेम में मंजू व रत्ना, प्लेट गेम में मीना, बलून गेम में शालिनी, रश्मि, बबिता, आशा, रीना, ज्योति एवम् राधा-कृष्ण वेशभूषा व युगल नृत्य में रीतू व बबिता विजयी रहे। हिन्दू संस्कृति को आगे बढ़ाने के हित से सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर हर्ष प्रकट किया।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए फोटो बूथ की भी व्यवस्था की गई थी। सभी ने इसका लाभ उठाया और अपने-अपने ढंग से फोटो खिंचवाई। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अग्र महिला मंच द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। रजिस्ट्रेशन का कार्यभार कोषाध्यक्ष मधु गोयल, सरला अग्रवाल ने संभाला। भोजन की व्यवस्था प्रभावती अग्रवाल व सीमा गर्ग की निगरानी में की गयी। सीमा पंसारी ने गेम्स खिलाने में सहयोग दिया। मीता पंसारी के धन्यवाद ज्ञापन व पूर्व मंत्री मीना छल की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button