फिल्म ‘राहु केतु’ 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

 मुंबई : अभिनेता पुलकित सम्राट स्टारर फिल्म ‘राहु केतु’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है मेकर्स ने सोमवार को फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर जानकारी दी है अभिनेता पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “दो गुना, दो गुना मनोरंजन नए साल में, राहु और केतु बदलने वाले हैं दिशा और दशा. फिल्म राहुकेतु 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

बता दें कि फिल्म की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई थी, जिसकी जानकारी फिल्म से जुड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी. वहीं, फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर कसोल में भी हुई है, जिसका अपडेट भी अभिनेता ने फैंस को दिया था. इंस्टाग्राम पर शेयर पोस्ट में अभिनेता को शॉट्स के बीच में एक कुत्ते के साथ खेलते हुए और एक घोड़े को सहलाते हुए देखा गया था. उन्होंने पोस्ट में कम नींद और पहाड़ों वाली मैगी का भी जिक्र किया थाI

हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी, जिसकी जानकारी फिल्म के बाकी कलाकारों ने पोस्ट के जरिए दी थी. विपुल विग द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो करेगा. फिल्म में पुलकित के साथ-साथ वरुण शर्मा और शालिनी पांडे अहम भूमिका में नजर आएंगीI

इसके अलावा, पुलकित नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ग्लोरी’ से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं. इस स्पोर्ट्स क्राइम थ्रिलर में वह बॉक्सर की भूमिका में दिखेंगे. सीरीज का निर्देशन करण अंशुमन और करमन्या आहूजा करेंगे. इस सीरीज में पुलकित के साथ दिव्येंदु और सुविंदर विक्की भी अहम किरदारों में हैंI

फिल्म ‘राहु-केतु’ में पुलकित और वरुण फिर से एक साथ नजर आएंगे इससे पहले दोनों ‘फुकरे’, ‘फुकरे रिटर्न्स’, ‘फुकरे-3’ और ‘डौली की डोली’ में नजर आ चुके हैंI वहीं, दर्शक भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैंI अब वे उन्हें ‘राहु केतु’ में फिर से देखने के लिए उत्साहित हैंI

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button