रामकोट महिला मण्डल का गणगौर उत्सव 14 मार्च को
हैदराबाद, रामकोट महिला मण्डल द्वारा आगामी 14 मार्च को गणगौर उत्सव का आयोजन ईडनबाग, रामकोट स्थित जैन भवन में किया जायेगा। उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में विजयकांता असावा द्वारा दी गई। गणगौर उत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में रामकोट महिला मण्डल की साधारण सभा का आयोजन निर्मला असावा के रामकोट स्थित निवास में किया गया।
सभा में सदस्याओं ने आयोजन के सम्बन्ध में सुझाव दिए। गणगौर उत्सव के अन्तर्गत महातम्बोला एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम में सभी सदस्यों का भाग लेने की अपील की गई। अवसर पर विजयकान्ता असावा, संतोष सोनी, निर्मला असावा, किरण सारड़ा, सरिता झँवर, संगीता तोतला, संतोष बंग, संगीता मून्दड़ा, रमा असावा, तारा सारड़ा, सुनन्दा डागा, राजेश्वरी असावा, विमला धूत, विजयलक्ष्मी असावा, शोभा इन्नाणी, अनुराधा राठी, कंचन, संध्या डागा, संतोष राठी, किरण चाण्डक, सुनीता बंग, साधना सारड़ा व अन्य उपस्थित थीं।
यह भी पढ़ें… हिंदू बिजनेस नेटवर्किंग का मेगा बिजनेस डे मीट
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



