सरकार ने 23 मार्च से घरेलू हवाई किराए की सीमा हटेगी

Ad

नयी दिल्ली/मुंबई, सरकार ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा को 23 मार्च से हटाने का फैसला किया है।पिछले साल दिसंबर में इंडिगो की उड़ानों में आई बाधाओं के मद्देनजर इस सीमा को लगाया गया था। नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, हवाई किराए पर लगी सीमा को 23 मार्च से हटा दिया जाएगा।

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण विभिन्न एयरलाइन को अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर परिचालन संबंधी महत्वपूर्ण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस आदेश में मंत्रालय ने यह भी कहा कि एयरलाइन को मूल्य निर्धारण में अनुशासन बनाए रखना और जिम्मेदारी से काम करना आवश्यक है।

छह दिसंबर को घरेलू हवाई किरायों पर अस्थायी सीमाएं लगाई गई थीं

इसमें कहा गया है, ‘‘एयरलाइन यह सुनिश्चित करेंगी कि किराया उचित, पारदर्शी और बाजार की स्थितियों के अनुरूप बना रहे और यात्रियों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।’’ मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि किराए में अत्यधिक या अनुचित वृद्धि के किसी भी मामले और व्यवधान को गंभीरता से लिया जाएगा।

मंत्रालय वास्तविक समय के आधार पर हवाई किराए की निगरानी कर रहा है। आदेश के अनुसार, इंडिगो की उड़ानों में बड़े पैमाने पर व्यवधानों के कारण टिकटों की कीमतों में असामान्य वृद्धि को रोकने के लिए छह दिसंबर को घरेलू हवाई किरायों पर अस्थायी सीमाएं लगाई गई थीं। (भाषा )

यह भी पढ़ेमैसा के पोस्टर में ख़ूँख़ार नज़र आ रही है रश्मिका मंदाना

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button