हैद्रा टीम ने बचाई मांझे में फँसे बतख की जान

हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एंजेसी हैद्रा की टीम ने जवाहर नगर क्षेत्र में स्थित यापराल चेरुवु में चीनी मांझे में फंसे एक बतख की जान बचाई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यापराल के तालाब में गत मंगलवार की रात को स्थानीय लोगों ने देखा कि एक बतख चीनी मांझे में फंसा हुआ है।

यह सूचना हैद्रा के अधिकारियों को दी गयी। हैद्रा की टीम तालाब के पास पहुंची और रात लगभग 8 बजे उपकरणों के साथ कर्मी तालाब में उतरे। एयरबोट का उपयोग करते हुए टार्च लाइट से मांझे से बतख को निकाला गया। बताया जाता है कि बतख मांझे में बुरी तरह से फंसी हुई थी। टीम ने सावधानी के साथ मांझे को काटा और बतख को मांझे से आज़ाद कर फिर से तालाब में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें… मेडारम जात्रा के लिए 21 विभागों के 42,027 कर्मी नियुक्त

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button