हैदराबाद और नलगोंडा में दिखेगा चंद्रग्रहण का अंतिम चरण

हैदराबाद, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद और सीमांत जिले नलगोंडा के निवासी 3 मार्च को होने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण के अंतिम चरण को थोड़े समय के लिए देख सकेंगे। चंद्रमा का उदय लगभग शाम 6:22 बजे होने की संभावना है, जिसके बाद ग्रहण का समापन चरण ही दिखाई देगा।

मौसम विज्ञान विभाग सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद और नलगोंडा के निवासी मंगलवार को पूर्ण चंद्रग्रहण का एक हिस्सा देख सकेंगे, हालांकि यह दृश्य केवल चंद्र उदय के बाद अंतिम चरण तक ही सीमित रहेगा। भारत में ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:48 बजे समाप्त होगा, जबकि पूर्ण ग्रहण 4:34 से 5:33 बजे तक रहेगा। हालांकि तेलंगाना के हैदराबाद और नलगोंडा दोनों स्थानों में चंद्रमा पूर्ण ग्रहण समाप्त होने के बाद ही उदय होगा, जिससे केवल अंतिम चरण (उम्ब्रा चरण) ही दिखाई देगा। यह वह अवस्था होती है जब चंद्रमा पृथ्वी की सबसे गहरी छाया (उम्ब्रा) से गुजरता है, जिससे चंद्रमा का रंग गहरा या लालिमा लिए दिखाई देता है।

हैदराबाद में 26 मिनट दिखेगा ग्रहण

हैदराबाद में चंद्रमा का उदय शाम 6:22 बजे अपेक्षित है, जिससे दर्शकों को लगभग 26 मिनट का समय मिलेगा, क्योंकि उम्ब्रा चरण 6:48 बजे समाप्त होगा। नलगोंडा जिले में चंद्र उदय लगभग 6:19 बजे होगा, जिससे लगभग 29 मिनट तक ग्रहण का अंतिम भाग देखा जा सकेगा। जी.पी. बिड़ला पुरातात्विक, खगोलीय और वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के अनुसार, आकाशीय परिस्थितियों को देखते हुए हैदराबाद से ग्रहण का अवलोकन सीमित हो सकता है, फिर भी कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान रखने योग्य हैं।

यह भी पढ़ें भगवान महावीर स्वामी जिनालय में प्रतिमाओं का मंगल प्रवेश

विशेष रूप से जब चंद्रमा दिखाई देगा, तब ग्रहण अपने अंतिम चरण में होगा, इसलिए देखने के लिए चंद्र उदय के समय ही तैयार रहना होगा। हैदराबाद में अधिकतम दृश्यता लगभग शाम 6:27 बजे होगी, जब ग्रहण की तीव्रता अधिकतम रहेगी। चंद्र उदय के तुरंत बाद ग्रहण समाप्त हो जाएगा और चंद्रमा आकाश में बहुत नीचे (क्षितिज से लगभग 5ओ से कम) दिखाई देगा। बिड़ला संस्थान ने बताया कि जब चंद्रमा क्षितिज से ऊपर आएगा, तब चंद्रमा के एक हिस्से पर गहरी छाया दिखाई देगी। चंद्रमा का एक बड़ा हिस्सा कटा हुआ लगेगा। इसे बिटन मून (कटा हुआ चंद्रमा) चरण कहा जाता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button