नीरी9 फिल्म महोत्सव ने रचा इतिहास, ‘जुईफूल’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

हैदराबाद, शहर में तीसरा दो दिवसीय नीरी9 अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रसाद फिल्म लैब्स और राजभवन संस्कृति सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश के फिल्मकारों और सिनेप्रेमियों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल के विशेष मुख्य सचिव दाना किशोर तथा विशेष अतिथि के रूप में तेलंगाना फिल्म विकास निगम की प्रबंध निदेशक एवं सूचना विभाग आयुक्त सी. प्रियंका ने भाग लिया। अन्य प्रमुख अतिथियों में वरिष्ठ निर्देशक वी.एन. आदित्य, अभिनेता-निर्देशक अशोक कुमार और एसवीएफएफए के प्राचार्य अजित सुरभि शामिल थे।

असमिया फीचर फिल्म जुईफूल को डॉ. जुबीन गर्ग मेमोरियल सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि राजेश टचरिवर को फिल्म दाहिनी द विच के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान दिया गया। महोत्सव ने स्वतंत्र और सार्थक सिनेमा को बढ़ावा देने का सशक्त मंच प्रदान किया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : नुमाइश में बढ़ा दर्शकों का आकर्षण

महोत्सव निदेशक डॉ. जनमोनी देवी खौंद ने प्रतिभागियों, जूरी सदस्यों, अतिथियों, साझेदारों, स्वयंसेवकों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म महोत्सव निर्भीक कहानी कहने और सार्थक सिनेमा का प्रतीक है। फिल्म महोत्सव ने इस विश्वास को और मजबूत किया कि फिल्में संस्कृतियों को जोड़ सकती हैं, दृष्टिकोणों को चुनौती दे सकती हैं और स्थायी प्रभाव छोड़ सकती हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button