पोलावरम-नल्लमला लिंक परियोजना अंतरराज्यीय जल क़ानूनों का उल्लंघन : उत्तम कुमार रेड्डी

हैदराबाद सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित पोलावरम-नल्लमला सागर लिंक परियोजना अंतरराज्यीय नदी जल परियोजना नियमों के विरुद्ध है। विधानसभा परिसर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना सरकार इस परियोजना का सभी स्तरों पर कड़ा विरोध कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि इस मुद्दे पर पहले ही कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड (केआरएमबी) को पत्र लिखा गया है। बोर्ड ने तेलंगाना सरकार की आपत्तियों का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावित परियोजना का विरोध केवल तेलंगाना ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्य भी कर रहे हैं।

उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी से इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में मज़बूती से पक्ष रखने का अनुरोध किया गया है। न्यायालय के सुझाव के अनुसार राज्य सरकार मामले में सूट याचिका दायर कर रही है। वह स्वयं आगामी सोमवार को होने वाली सुनवाई में उपस्थित रहेंगे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अदालत से अनुरोध करेगी कि इस परियोजना पर तुरंत स्थगन आदेश जारी किया जाए।

यह भी पढ़ें… पालमुरू के साथ भारास सरकार ने किया अन्याय : उत्तम

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button