खेलो इंडिया के तहत शीतकालीन खेलों का दूसरा चरण 23 से 26 फरवरी तक
नयी दिल्ली, खेलो इंडिया के तहत शीतकालीन खेलों का दूसरा चरण 23 से 26 फरवरी तक गुलमर्ग में आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 400 खिलाड़ी भाग लेंगे । खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। इसके पूर्व पहला चरण 20 से 26 जनवरी के बीच लद्दाख में आयोजित किया गया था ।
मांडविया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुलमर्ग चरण शीतकालीन ओलंपिक के ठीक बाद हो रहा है । खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के आयोजन के लिये यह बिल्कुल सही समय है । लेह में पहला चरण काफी कामयाब रहा था जिसमें फिगर स्केटिंग को शामिल किया गया था ।
गुलमर्ग में चार पदक खेलों स्की पर्वतारोहण, अल्पाइन स्कीइंग, नोर्डिक स्कीइंग (क्रॉसकंट्री) और स्नोबोर्डिंग की स्पर्धायें होंगी ।पिछली बार भारतीय सेना ने सर्वाधिक 18 पदक जीते थे जबकि हिमाचल प्रदेश दूसरे, लद्दाख, महाराष्ट्र और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहे थे । (भाषा )
यह भी पढ़े– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार रैली
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



