अभिनेता मनियनपिल्ला राजू से जुड़े हादसे की जांच में एसएचओ का बयान दर्ज किया गया

तिरुवनंतपुरम, अभिनेता मनियनपिल्ला राजू के खिलाफ दर्ज दुर्घटना के मामले में कथित खामियों की जांच के तहत शनिवार को म्यूजियम पुलिस थाने के प्रभारी का बयान पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) द्वारा दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वेल्लायंबलम-वाझुथक्कड़ मार्ग पर त्रिवेंद्रम क्लब के पास राजू की कार की एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि राजू ने दुर्घटना के बाद अपनी गाड़ी नहीं रोकी और घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन बाद में शुक्रवार सुबह पुलिस थाने में हाजिर हुआ। खून की जांच के बाद उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई और उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। राजू को हिरासत में लेने में देरी के आरोपों के बाद, तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त के. कार्तिक ने जांच के आदेश दिए।

जांच के तहत, पुलिस उपायुक्त रैंक के एक अधिकारी ने थाना प्रभारी का बयान दर्ज किया और राजू को हिरासत में लेने में हुई देरी का कारण पूछा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी जुटा ली है और पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट सौंपेगी।

यह भी पढ़े : अभिनेता मणियनपिल्ला राजू की कार से बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

इस बीच, राजू के रक्त परीक्षण के परिणाम का इंतजार है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला था या नहीं। राजू ने बताया कि वह कार चला रहे थे और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण घटनास्थल से फरार हो गए। राजू ने यह भी बताया कि उन्हें कैंसर है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button