श्री माहेश्वरी समाज अत्तापुर ने किया वसंतोत्सव का आयोजन
हैदराबाद, श्री माहेश्वरी समाज अत्तापुर, श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल एवं श्री माहेश्वरी समाज युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में सुगना गार्डन में वसंतोत्सव-2026 का आयोजन भव्यता से किया गया।
संयोजक रमेश गिल्ड़ा एवं नरसिंग दरक द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि अवसर पर महेश वंदना, तंबोला, मंचीय कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज का आयोजन किया गया। वसंतोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ महेश वंदना से हुआ। तत्पश्चात कॉम्प्लीमेंट्री तंबोला राउंड का आयोजन किया गया। इसमें मोहिनी जेम्स एंड ज्वेलर्स और बालाजी हैंडलूम/बालाजी सेलेक्शंस के सहयोग से विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
मंचीय कार्यक्रम का संचालन प्रचार मंत्री रामदेव राठी ने किया। अध्यक्ष राजेश चांडक एवं संयोजक रमेश गिल्डा के संबोधन के पश्चात उद्घाटनकर्ता गोपाल बल्दवा, मुख्य अतिथि रामनिवास सारड़ा, विशेष अतिथि आलोक टावरी, सम्माननीय अतिथि गोपाल जाजू, सम्माननीय अतिथि अशोक सारड़ा एवं राजस्थान से पधारी श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी का समिति के सदस्यों द्वारा साफा, शॉल, माला एवं पुष्प गुच्छ द्वारा सम्मान किया गया।
विशेष अतिथि एवं इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर में कार्यरत वैज्ञानिक आलोक टावरी ने कहा कि भावी पीढ़ी को नौकरी और बिजनेस की पुरानी परिपाटी से हटकर अब नए अवसर तलाशने होंगे, क्योंकि आने वाले दस सालों के बाद परिस्थितियो में बहुत बदलाव होने वाला है। इसके लिए हमे आज से ही तैयार होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक बच्चों को इसरो से जुड़ने और विज्ञान के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की सलाह दी।
ममता मोदानी ने सफल आयोजन पर समाज को दी बधाई
ममता मोदानी ने श्री माहेश्वरी समाज अत्तापुर को बढ़िया आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने महिलाओं से निवेदन किया कि वह पुरुषों के संग कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते हुए स्वयं को केवल घर तक ही सीमित न रखें। घर के अलावा भी अपनी इच्छानुसार कोई व्यवसाय, कोई प्रोफेशन करें। साथ ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहें। रामनिवास सारड़ा, गोपाल बल्दवा, गोपाल जाजू, अशोक सारड़ा ने अत्तापुर माहेश्वरी समाज को आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन कोमल द्वाराकानी एवं पूजा सोनी ने किया। अवसर पर पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी के विचारों को सम्मिलित कर तब और अब शीर्षक के माध्यम से नितांत प्रेरक संदेश के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि आज पीढ़ी विवाह इत्यादि मांगलिक कार्यों में पुरातन और महत्वपूर्ण रस्मों को भूलकर इन्हें केवल एक मनोरंजन का साधन भर मान रही है।
भले ही आप शादी विवाह में एंजॉय करते रहें, लेकिन जो हमारे राजस्थानी समाज की वैवाहिक रस्में हैं, उसके महत्व को जानें, समझे और हर रस्म को निभाएँ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात तंबोला राउंड का आयोजन किया गया, जिसमें करनी इस्टेट्स के सौजन्य से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा तंबोला के अन्य विजेताओं को बालाजी सेलेक्शंस एवं बालाजी हैंडलूम हाउज की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। लक्की ड्रॉ का पुरस्कार विश्वा ज्वेलर्स के सौजन्य से दिया गया। मंत्री संतोष दरगड़ के धन्यवाद ज्ञापन से वसंतोत्सव का समापन हुआ।
यह भी पढ़ें… बिहार समाज सेवा संघ हैदराबाद की नई कार्यकारिणी गठित
समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों की रही सक्रिय उपस्थिति
अवसर पर संरक्षक हरिनारायण राठी, परामर्शदाता आनंद राठी, मनोज सोमानी, नंदकिशोर लाहोटी, अनिल भंडारी, मनोज बंग, अध्यक्ष राजेश चांडक, कोषाध्यक्ष गोविंद सारड़ा, सह कोषाध्यक्ष गणेश बियानी, उपाध्यक्ष रमेश गिल्ड़ा, मेघराज राठी, पवन सोमानी, प्रचार मंत्री रामदेव राठी, संगठन मंत्री रोहित इन्नानी, कार्यालय मंत्री रामदेव बंग, सांस्कृतिक मंत्री प्रदीप सोनी, सह मंत्री प्रेम तोष्नीवाल, कार्यकारिणी सदस्य अभय लड्डा, अभिषेक दरक, आनंद साबू, अशोक राठी ,विनोद सारड़ा, देवेंद्र राठी, गोपाल सारड़ा, गोविंद असावा, जुगलकिशोर सोनी, कमल लखोटिया, महेश चांडक, नरसिंग दरक, नवल लोया, पवन लोया, प्रेम मूंदड़ा, राजगोपाल सोनी, संदीप हेडा, संजय असावा, सुमित बूब, श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल की अनीता राठी, अंजू सोमानी, अपर्णा लोया, अर्चना बूब, अर्चना चांडक, दीपी लोया व अन्य की उपस्थिति रही।
अवसर पर गौरजा इन्नाणी, गीता तोष्नीवाल, हर्षा दरक, इंदिरा लाहोटी, मधु राठी, मंजू हेडा, मीणा राठी, नीता बंग, नीता काबरा, नीमा अट्टल, निर्मला राठी, पद्मा चांडक, पायल इन्नाणी, पूनम बजाज, प्रमिला गिल्ड़ा, प्रीति झँवर, रजनी लखोटिया, रमा राठी, सविता दरगड़, सविता मूंदड़ा, शीतल धूत, शिल्पा द्वारकानी, शिल्पा सारड़ा, श्वेता बंग, सुमन कासट, उमा तोष्नीवाल, ऊषा धुत, वसुधा लोया, महेश बैंक के चेयरमैन मुरली मनोहर पल्लोड़, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के दक्षिणांचल उपसभापति अरुण भांगड़िया, तेलंगाना आंध्र प्रदेशिक माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया, तेलंगाना आंध्र प्रदेशिक माहेश्वरी महासभा के संयुक्त मंत्री संपत तोष्नीवाल, हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष भगवान पंसारी, मंत्री राजेश मालपानी, उपाध्यक्ष राजेश करवा (कबूतरखाना), अमित सारड़ा (करनी इस्टेट), राजेश सोमानी, दिनेश करवा, गोपाल बंग, प्रभु दयाल जखोटिया, लड्डू बंग, सत्यनारायण मूंदड़ा, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा महिला मंडल की संयुक्त मंत्री रेणु सारड़ा, उर्मिला साबू, निर्मला बजाज, रजनी राठी व अन्य की उपस्थिति रही।
मंत्री सन्तोषकुमार दरगड़ ने संस्था की ओर से सभी प्रायोजकों, विज्ञापनदाताओं, समाजबंधुओं और आयोजन सम्बन्धित समितियों को धन्यवाद प्रेषित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



