श्री आईजी गौशाला में माँ भगवती का बारहवाँ ‘एक शाम माताजी के नाम’ जागरण सम्पन्न
हैदराबाद, कापरा मंडल बालाजी नगर स्थित श्री आईजी गौशाला के तत्वावधान में माँ भगवती के बारहवें विशाल जागरण एक शाम गो माता के नाम का आयोजन किया गया। यहाँ अध्यक्ष मंगलाराम पंवार व सचिव हुक्माराम सानपुरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जागरण के लिए गौशाला प्रांगण में माँ भगवती का विशाल पंडाल सजाया गया। गणेश वंदना के साथ भजन गायिका अनिता जांगिड़, सहयोगी गायक रमेश सुथार आदि ने राजस्थानी भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते- नाचते रहे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय सीरवी महासभा, तेलंगाना के प्रदेश सचिव सोहनलाल हाम्बड़, अगराराम, डायाराम लचेटा, मल्लापुर बडेर के अध्यक्ष तुलसाराम सिन्दड़ा, बालाजी नगर बडेर के अध्यक्ष जयराम पंवार, उपाध्यक्ष नारायणलाल बर्फा, सचिव हीरालाल चोयल, विश्वमंगल गौशाला के शांतिलाल सुथार, महेन्द्र सिंह आगलेचा, किशोर शर्मा, पारसमल शर्मा, कैलाश शर्मा, भोमाराम सीरवी, सुरेश चोयल, राजु शर्मा, भोजन प्रसादी के लाभार्थी किशनलाल राठौड़ तथा सरस्वती गोल्ड एंड सिल्वर,पॉट मार्केट ग्रुप का सम्मान किया गया। अवसर पर गोभक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गयी।
यह भी पढ़ें… गौ माता, माता-पिता और ब्राह्मणों का करें आदर : देवी स्वीकृतिजी
अध्यक्ष मंगलाराम पंवार ने गोभक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी तथा दान-पुण्य करने वाले भामाशाहों का आभार जताया। कार्यक्रम में सचिव हुक्माराम सानपुरा, सहसचिव ढगलाराम सेपटा, कोषाध्यक्ष नारायणलाल परिहार, चोलाराम हाम्बड़, डायाराम लचेटा, भंवरलाल मुलेवा, मोतीलाल काग, पारसमल शर्मा, माधुराम चोयल, शंकरलाल बर्फा, अर्जुनलाल बर्फा, गोपाराम मुलेवा, गिरधारीलाल बर्फा, एन.आर.पटेल, हापुराम गेहलोत, भंवरलाल बर्फा, कालूराम काग, चितल, नेमाराम काग, पवन गेहलोत, जगदीश सीरवी, कार्यकारिणी सदस्यों तथा नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। यू-ट्यूब पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बीआरएस राजस्थानी मीडिया (भगवान राम राठौड़, बबलू) ने किया। महाआरती व सचिव हुक्माराम सानपुरा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



