महाशिवरात्रि पर्व पर होगी ग्रह-नक्षत्रों की दुर्लभ स्थिति

पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी, रविवार की शाम 5 बजकर 4 मिनट पर शुरू हो रही है, जो 16 फरवरी, सोमवार की शाम 5 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो रही है। महाशिवरात्रि जागरण का पर्व है। अतः 15 फरवरी, रविवार को यह पर्व मनाया जाएगा।

पूजा मुहूर्त प्रथम प्रहर मुहूर्त

15 फरवरी, रविवार की शाम 6 बजकर रात 9 बजे तक।

द्वितीय प्रहर मुहूर्त

15 फरवरी, रविवार की रात 9 से 12 बजे तक।

तृतीय प्रहर मुहूर्त

15 फरवरी, रविवार की रात 12 से 3 बजे तक।

चतुर्थ प्रहर मुहूर्त

16 फरवरी, रविवार की भोर 3 से सुबह 6 बजे तक।

शिवरात्रि व्रत पारण मुहूर्त

16 फरवरी, सोमवार की सुबह 6 बजकर 59 मिनट से दोपहर 3 बजकर 24 मिनट के बीच।

शुभ योग मुहूर्त

शिव योग – सुबह 5 बजकर 45 मिनट से पूरा दिन।

सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 6 बजकर 43 मिनट से सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक।

प्रीति योग पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट से 11 बजकर 23 मिनट तक।

आयुष्मान 54 मिनट तक। योग – दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 1 बजकर

सौभाग्य योग शाम 5 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक।

शोभन योग – शाम 7 बजकर 47 मिनट से रात 8 बजकर 34 मिनट तक।

साध्य योग – रात 8 बजकर 54 मिनट से 10 बजकर 2 मिनट तक।

शुक्ल योग – रात 10 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक।

ध्रुव योग – रात 2 बजकर 57 मिनट से अगली सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक।

चतुर्ग्रही योग

कुंभ राशि में सूर्य, बुध, राहु और शुक्र की युति रहेगी। यह ग्रहों का मिलन साधना और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है।

बुधादित्य राजयोग

कुंभ राशि में सूर्य और बुध की युति।

लक्ष्मी नारायण योग

कुंभ राशि में शुक्र और बुध की युति।

शुक्रादित्य योग

कुंभ राशि में सूर्य और शुक्र की युति।

शश राजयोग

शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं, इसलिए इस महाशिवरात्रि पर शश नामक महापुरुष राजयोग का प्रभाव भी रहेगा। भगवान शिव को अतिप्रिय श्रवण नक्षत्र का भी संयोग रहेगा।

हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। ये व्रत देवों के देव महादेव और माता पार्वती के मिलन को समर्पित किया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण ! पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button