दिल्ली में 54 लाख रुपये की चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने एक आभूषण कारोबारी के कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कर्मचारी पर उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक में चांदी की खरीद के लिए मिले 54 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान रूपेश कुमार (24), सचिन उर्फ विकास (24) और पवन कुमार (21) के रूप में हुई है। सभी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार के निवासी हैं। पुलिस उपायुक्त (अपराध) आदित्य गौतम ने कहा कि यह मामला छह फरवरी को दर्ज किया गया था जिसमें चांदनी चौक के एक आभूषण कारोबारी ने आरोप लगाया था कि उसका कर्मचारी रूपेश 54 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है।

आदित्य गौतम ने बताया कि रूपेश को यह पैसे पांच फरवरी को बाजार में देने के लिए कहा गया था। पुलिस ने बताया कि उन्हें यह सूचना मिली थी कि इस चोरी में शामिल कुछ संदिग्ध चोरी के पैसे को बांटने के लिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली में इकट्ठा होने वाले हैँ। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच मार्च को खजूरी खास फ्लाईओवर के पास जाल बिछाया और मौके से दो आरोपियों रूपेश और सचिन को पकड़ लिया। आरोपियों के सहयोगी पवन को बाद में सोनिया विहार से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान कार भी बरामद की

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान रूपेश ने बताया कि वह आभूषण कारोबारी के लिए काम करता था और बाजार में भुगतान के संग्रह और वितरण का काम संभालता था। आरोपी ने बताया कि उसने अपने नियोक्ता द्वारा किए जाने वाले भारी नकद लेनदेन को देखने के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर पैसे लेकर फरार होने की योजना बनाई।

यह भी पढे़: दिल्ली उच्च न्यायालय का मेट्रो केबल चोरी के आरोपी गिग वर्कर को जमानत देने से इनकार

पुलिस ने कहा कि पांच फरवरी को जब उसे दूसरे व्यापारी से चांदी खरीदने के लिए 54 लाख रुपये दिए गए तो वह नकदी लेकर फरार हो गया और अपने सहयोगियों के साथ छिप गया। पुलिस ने अभियान के दौरान रूपेश के पास से 27 लाख रुपये नकद, सचिन से 2.5 लाख रुपये और पवन से दो लाख रुपये के साथ-साथ आठ लाख रुपये की जमा रसीदें और एक कार बरामद की। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button