21.33 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार, दो मामले दर्ज
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (STF) और धूलपेट की आबकारी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत दो अलग-अलग मामलों में कुल 21.33 किलो गांजा जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने जानकारी दी कि पहले मामले में मंगलहाट के शिवलाल नगर के पास से शंकर सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 10.4 किलो गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ में शंकर ने बताया कि वह ओडिशा की फरार आरोपी मीना बाई उर्फ सपना मंडल, राजवीर बारिक, मंगलहाट के सुशील सिंह और सरिता के साथ मिलकर गांजे की बिक्री करता था। फिलहाल इस केस में केवल शंकर की गिरफ्तारी हुई है, अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।


शंकर से बरामद गांजे और मोबाइल फोन को जब्त कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए धूलपेट की आबकारी पुलिस को सौंप दिया गया।
दूसरे मामले में, जियागुड़ा 100 फीट रोड के पास से मंगलहाट के रोहन सिंह और दिलवारगंज के यशवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 10.9 किलो गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि यह गांजा उन्होंने धूलपेट की रोहित, ओडिशा की सपना उर्फ मीना, और राज बारिक से खरीदा था। वे इसे स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने की योजना में थे।
दोनों आरोपियों के पास से दो दोपहिया वाहन, दो मोबाइल फोन और गांजा जब्त किया गया। सभी को आगे की कार्रवाई के लिए धूलपेट की आबकारी पुलिस को सौंप दिया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



