बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी तीन बड़ी फिल्में

शाहिद कपूर विशाल भारद्वाज निर्देशित अपनी अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। उनकी ये फिल्म इस साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। हालांकि इसकी तारीख आगे बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन निर्माता पहले से तय तारीख पर ही फिल्म को रिलीज करने पर अड़े हैं और उनकी इसे बदलने की कोई प्लानिंग नहीं है।

इस अनटाइटल्ड फिल्म के साथ, शाहिद कपूर की बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और प्रभास स्टारर ‘द राजा साहब’ के साथ भिड़ंत होगी। पता चला है कि शाहिद कपूर की ‘अपकमिंग अनटाइटल्ड’ फिल्म के निर्माता इसे 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं और वे रिलीज़ की तारीख को लेकर श्योर हैं।

5 दिसंबर: शाहिद, रणवीर और प्रभास की टक्कर

विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म की टीम ने पहले यह स्लॉट ले लिया है और शाहिद कपूर और तफप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। सूत्र के अनुसार निर्माता साजिद नाडियाडवाला फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं और उन्हें इसकी रिलीज़ की तारीख बदलने की ज़रूरत नहीं लगती।

इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में विशाल भारद्वाज की ट्रेडमार्क स्टैम्प के साथ-साथ कमर्शियल एलिमेंट और सोलफुल सॉन्ग भी होंगे। ये फैक्टर फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने लायक बनाने के लिए काफी हैं। शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ अपकमिंग फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की धुरंधर से टक्कर होगी।

धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर.माधवन भी हैं। यह फिल्म आगामी तेलुगु फिल्म द राजा साहब से भी टकराएगी। मारुति द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक हॉरर कॉमेडी में प्रभास, संजय दत्त और निधि अग्रवाल के साथ डबल रोल में हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button