भुवनेश्वर में आवासीय इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत

भुवनेश्वर, भुवनेश्वर में बुधवार को एक आवासीय इमारत में लगी भीषण आग में एक लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लक्ष्मीसागर इलाके में स्थित बसंती विला अपार्टमेंट के भूतल पर तड़के करीब चार बजे आग लगी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आग लगने के दौरान दो बुजुर्ग व्यक्ति इमारत के अंदर फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान बिस्वजीत बेहरा (70) और सुलता बेहरा (65) के रूप में हुई है, जबकि आग में गंभीर रूप से झुलसी एक लड़की ने कैपिटल अस्पताल में दम तोड़ दिया।’’

यह भी पढ़े : उप्र : डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर, 27 लोग घायल

अधिकारी ने बताया कि इमारत से लगभग 30 निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने बताया कि बिस्वजीत बेहरा इस आवासीय इमारत के सुरक्षा गार्ड थे। मृतक 10 वर्षीय लड़की की पहचान तेजस्वनी बेहरा के रूप में हुई है। दमकल अधिकारी रमेश चंद्र सेठी ने कहा, ‘‘आग लगने का सही कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। संभवत: इमारत के भूतल पर कार पार्किंग क्षेत्र के पास स्थित बिजली पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।’’ (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button