अग्नि दुर्घटना में तीन दुकानें स्वाहा

हैदराबाद, राजेंद्र नगर पुलिस थानांतर्गत ए.सी. रिपेयरिंग स्टोर में लगी आग ने आस-पास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर स्थित एस.ए.आर. गार्डन फंक्शन हॉल में मध्यरात्रि ए.सी. रिपेयरिंग स्टोर में दुर्घटनावश आग लग गई।

आग ने कुछ ही देर में व्यापक रूप धारण करते हुए अलग-बगल की चिकन शॉप, प्याज के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीनों ही स्टोर जलकर खाक हो गए। जानकारी मिलने के बाद फायर स्टेशन की तीन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग शार्ट सर्किट से लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेक्रिकेटर प्रसाद का वॉक्सन यूनिवर्सिटी के साथ करार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button