टोयोटा कैमरी स्प्रिंट एडिशन लांच

टोयोटा ने भारत में अपनी फ्लैगशिप सेडान कैमरी का नया स्प्रिंट एडिशन लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत करीब साढ़े 48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कैमरी का पहला स्पेशल एडिशन है, जो नवंबर 2024 में 8वीं जनरेशन मॉडल लॉन्च होने के बाद पेश किया गया है। इस एडिशन में ज्यादा स्पोर्टी लुक और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन टोयोटा की 5वीं जनरेशन हाइब्रिड सिस्टम के साथ मिलता है। इसका संयुक्त पावर आउटपुट 230 पीएस है, जिसे ई-सीवीटी गियरबॉक्स के जरिए ट्रांसमिट किया जाता है।

यह भी पढ़ें…ओप्पो के13 टर्बो सीरीज लॉन्च : गेमिंग के लिए तैयार

कंपनी का दावा है कि यह 25.49 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। जो अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर है। स्प्रिंट एडिशन को आम कैमरी से अलग दिखाने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें डुअल-टोन पेंट स्कीम दी गई है, जहां बॉडी के कलर्स के साथ बोनट, रूफ और बूट पर मैट ब्लैक फिनिश मिलता है। इसमें मैट ब्लैक अलॉय व्हील्स और खास स्पोर्ट्स किट दी गई है। जिसमें बदले हुए फ्रंट और रियर बॉडी किट्स और पीछे स्पॉइलर शामिल हैं। स्प्रिंट एडिशन पांच डुअल-टोन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिनमें रेड, ग्रे, ब्लू और व्हाइट कलर्स मैट ब्लैक के साथ शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button