ओयू में दी गई प्रो. जयशंकर को श्रद्धांजलि

हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय के बीसी सेल द्वारा आज तेलंगाना आंदोलन के प्रेरणास्रोत प्रो. कोत्तापल्ली जयशंकर की 91वीं जयंती मनाई गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुमार मोलुगरम ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए प्रो. जयंशकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अवसर पर प्रो. कुमार मोलुगरम ने तेलंगाना राज्य की प्राप्ति के लिए प्रो. जयशंकर द्वारा किए गए अथक प्रयासों तथा शैक्षणिक प्रदेयों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

प्रो. मोलुगरम ने प्रो. जयशंकर को एक प्रखर राजनीतिक विचारक और तेलंगाना आंदोलन के एक प्रमुख विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीतिक दलों के बीच जागरूकता पैदा करके एक अलग तेलंगाना राज्य के गठन में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अगर हम उनके संघर्ष और समर्पण का दस प्रतिशत भी अपना सकें, तो हम आज अपने सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करते हुए महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें… सीएम ने याद कीं प्रो. जयशंकर की सेवाएं

ओयू बीसी सेल के निदेशक डॉ. जी. उपेंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. जी. नरेश रेड्डी तथा कुलपति के ओएसडी प्रो. एस. जीतेंद्र कुमार नाइक सहित अन्य अतिथियों ने भी प्रो.जयशंकर को उनकी जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि तेलंगाना राज्य की प्राप्ति में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में डीन डेवलपमेंट और यूजीसी अफेयर्स प्रो. लावण्या, एससी-एसटी सेल निदेशक प्रो. आई. डेजी, अल्पसंख्यक सेल निदेशक डॉ.हमीदा बी तथा सिविल सेवा अकादमी निदेशक डॉ. कोंडा नागेश्वर सहित अन्य अधिकारी, संकाय सदस्य, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा छात्र एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button