पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

हैदराबाद, तेलंगाना सिटिज़न्स काउंसिल स्वैच्छिक संस्था के तत्वावधान में पुराने शहर के लाल दरवाजा स्थित इंदिरा विद्या निकेतन विद्यालय में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लॉयंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 320 डी एवं लॉयंस क्लब ऑफ समर्पण डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रेमचंद मुणोत जैन ने कहा कि भारतीय इतिहास के पन्नों में काले दिन के रूप में दर्ज 14 फरवरी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

वीर जवानों ने देश के प्रति अटूट निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। उनके बलिदान को आने वाली पीढ़ियों को सदैव याद रखना चाहिए। ओल्ड सिटी (भाग्यनगर) के शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी सुभाष जैन ने कहा कि 14 फरवरी भारतीय इतिहास का दुखद दिन है।

युवाओं में देशभक्ति जगाने हेतु विशेष कार्यक्रम

पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पुलवामा में किए गए हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों की सेवाओं और बलिदान को देशवासी कभी नहीं भूलेंगे। तेलंगाना सिटिजन्स काउंसिल के राज्य अध्यक्ष डॉ. राजनारायण मुदिराज ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं में देशभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संस्था समय-समय पर शहीद जवानों की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने बताया कि ओल्ड सिटी (भाग्यनगर) में विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के विकास से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपी शेट्टी प्रमोद, तेलुगु देशम पार्टी के समन्वयक बी.वाई. श्रीकांत, कांग्रेस ओबीसी सेल ग्रेटर हैदराबाद के उपाध्यक्ष काशमुनि श्याम राव मुदिराज, सेवानिवृत्त सरकारी प्रधानाध्यापक प्रसाद राव, योग प्रशिक्षक संगनबोयिना रामकृष्ण शास्त्री, सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यकांत, इंदिरा विद्या निकेतन उच्च विद्यालय के करेस्पॉन्डेंट आनंद कुमार, ऑल इंडिया रेडियो के सेवानिवृत्त तकनीकी अधिकारी नरेंद्र रेड्डी, संस्था के समन्वयक बिच्चुकारी सूर्य, जी. वेणुगोपाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इससे पूर्व रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों, समाजसेवियों और युवाओं ने राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर आतंकवाद के विरुद्ध नारे लगाए। शहीद जवानों को मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button