ट्रिनिटी फिज़ियो केयर ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

हैदराबाद, डिक्सन कॉलोनी स्थित ट्रिनिटी फिज़ियो केयर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक सेवा संगठन समर्पण फाउंडेशन का उद्घाटन किया गया। ट्रिनिटी फिज़ियो केयर के निदेशक प्रणय राज सिंह (बीयर्स फिज़ियोथेरेपिस्ट) ने शिविर का नेतृत्व किया। अवसर पर लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही वासन आई केयर के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में लोगों की आँखों की जाँच की गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

अवसर पर समर्पण फाउंडेशन सामाजिक सेवा संगठन (एनजीओ) का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. कोंडा श्रीनिवास ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं आवश्यक सहायता पहुँचाई जाएगी। समर्पण फाउंडेशन के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा। साथ ही आपातकालीन शल्य चिकित्सा हेतु निःशुल्क आवेदन सुविधा, निःशुल्क रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क किडनी डायलिसिस टोकन तथा शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएँगे।

यह भी पढ़ें… रेलवे बोर्ड ने किया अखिल रेल हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में प्रेम सिंह एवं परमेश्वर सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया। समर्पण फाउंडेशन के सहयोगी (एफिलिएट) के रूप में पुष्पराज सिंह, नीता सिंह, गजानंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, निशा सिंह एवं नेहा सिंह ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से आगे आकर सामाजिक पहल से जुड़ने की अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button