ताइवान पर टैरिफ घटाने को ट्रंप प्रशासन का व्यापार समझौता
नई दिल्ली, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने ताइवान के साथ एक व्यापार समझौता किया है, जिसमें ताइवान ने अपने 99 प्रतिशत टैरिफ को हटाने या कम करने पर सहमति जताई है।यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका कंप्यूटर चिप्स के उत्पादन के लिए ताइवान पर निर्भर है।
15 फीसदी का टैरिफ या “सर्वोत्तम राष्ट्र” दर लगाने की पुष्टि की
सेंसस ब्यूरो के अनुसार, इन वस्तुओं के निर्यात से 2025 के पहले 11 महीनों के दौरान लगभग 127 बिलियन अमेरिकी डॉलर के व्यापार असंतुलन में योगदान दिया।अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने ने गुरुवार को कहा कि ताइवान से होने वाले निर्यात पर 15 फीसदी का टैरिफ या “सर्वोत्तम राष्ट्र” दर लगाने की पुष्टि की है। 15 प्रतिशत की दर वही है जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के अन्य व्यापारिक साझेदारों, जैसे जापान और दक्षिण कोरिया पर लागू होती है।
ट्रंप के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने पारस्परिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया। वहीं ताइवान के उप प्रधानमंत्री ली-चियुन चेंग और सरकार की मंत्री जेन-नी यांग भी हस्ताक्षर समारोह में उपस्थित थे।यह समझौता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रैल में होने वाली चीन यात्रा से पहले हुआ है। यह समझौता अमेरिका और ताइवान के बीच आर्थिक संबंधों के और गहराने का संकेत देता है।(भाषा)
यह भी पढ़े– मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्राप्त किया हार्वर्ड का प्रमाणपत्र
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



