केंद्रीय बजट विकसित भारत की परिकल्पना : प्रह्लाद जोशी

हैदराबाद, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि एक फरवरी को पेश केंद्रीय बजट में विकसित भारत की परिकल्पना की गई है, जो वर्ष 2047 में देश की आजादी के 100 साल पूरे होने के साथ साकार होगी। जोशी ने यहाँ पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट अगले पच्चीस वर्षों की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में भारत पाँच शीर्ष कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था, जो विकास के लिए विदेशी पूंजी पर अत्यधिक निर्भर था, लेकिन अब देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जोशी ने बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विश्व व्यवस्था में बदलाव आएगा और भारत उसमें अग्रणी भूमिका निभाएगा। हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और तीसरे स्थान पर पहुँचने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यें को उनके हिस्से की राशि समय पर जारी की है और बजट भाषण मुख्य रूप से भविष्य उन्मुख कार्यक्रमों और दीर्घकालिक योजनाओं पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें… एसआईआर से पहले बीएलए की नियुक्ति अनिवार्य : सुदर्शन रेड्डी

जोशी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को बिजली और इंटरनेट जैसी परिवर्तनकारी क्रांति बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एआई मिशन की घोषणा की है और इसके लिए बजटीय सहायता भी आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के लंबे दौर के बावजूद देश में महत्वपूर्ण खनिजों के महत्व को लेकर पर्याप्त जागरूकता नही थी। इस कमी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गबंधन (राजग) सरकार ने दुलर्भ खनिज मिशन शुरू किया है, जो सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे प्रमुख क्षेत्रों को समर्थन देगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button