उप्र : सहारनपुर में समय से पहले होलिका दहन करने का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर (उप्र), सहारनपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र में सोमवार को कथित तौर पर समय से पहले होलिका दहन कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढे़: 800 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडेय ने बताया कि अलीपुर नौगवां गांव में मन्नतराम के 28 वर्षीय बेटे पाला ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर वहां लकड़ियों के ढेर में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद होलिका दहन समिति के सदस्यों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पांडेय ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button