उप्र : कुख्यात इनामी बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
प्रतापगढ़ (उप्र), प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) शिव नारायण वैस ने बुधवार को बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एटीएल ग्राउंड के निकट 17 और 18 फ़रवरी की दरमियानी रात को निरीक्षण के दौरान हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित अपराधी अतुल गौड़ (29) पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
यह भी पढ़े: उप्र : मुठभेड़ में मारा गया एक लाख रूपये का इनामी बदमाश
वैस ने बताया कि घायल बदमाश को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। गौड़ के खिलाफ प्रतापगढ़ तथा जौनपुर में कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर प्रयागराज के पुलिस महानिरीक्षक ने 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



