कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले के बीच कुवैत में यूएस एयर फोर्स का एफ-15 स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और चिंता बढ़ गई है।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट प्लेन क्रैश से पहले ही एयरक्राफ्ट से बाहर निकलने में कामयाब हो गया था और बाद में उसे जमीन पर भी देखा गया। इमरजेंसी टीमों को तुरंत क्रैश साइट पर भेजा गया ताकि इलाके को सुरक्षित किया जा सके और पायलट की मदद की जा सके। क्रैश की सही वजह अभी कन्फर्म नहीं हुई है।

घात लगाकर दिया गया हमला

कुवैत के स्थानीय सूत्रों की अगर मानें तो आज सुबह यूएस के एफ-15 पर मिसाइल से घात लगातर हमला किया गया लेकिन ये हमला किसने किया है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। एफ-15 स्ट्राइक ईगल एक बहुत एडवांस्ड फाइटर जेट है जिसका इस्तेमाल एयर सुपीरियोरिटी और स्ट्राइक मिशन के लिए किया जाता है। ऐसे में इस एयरक्राफ्ट क्रैश होना डिफेंस फोर्स के लिए एक बड़ी घटना बन जाता है।

खाड़ी देशों में बढ़ी टेंशन

यह क्रैश ऐसे समय में हुआ है जब खाड़ी में मिलिट्री टेंशन बढ़ गया है। कुवैत और आस-पास के देशों में मिलिट्री बेस और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कई घटनाएं सामने आई हैं। कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम ने हाल ही में हवाई खतरों को इंटरसेप्ट किया है, जिससे इस इलाके में सुरक्षा की नाजुक स्थिति का पता चलता है।(भाषा)

यह भी पढ़े= भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता की बैठक टली

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button