Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

नेगेटिव किरदार में नज़र आएँगी विजय लक्ष्मी माल्या

कई प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड्स और डिजाइनरों के लिए काम कर चुकी मॉडल-ऐक्ट्रेस विजय लक्ष्मी माल्या ने फिल्म अर्ध (2022) से अपने ऐक्टिंग कॅरियर से शुरूआत की। इस ड्रामा फिल्म में विजय लक्ष्मी ने अपने किरदार के ज़रिए हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ए ज़िंदगी(2022) में विजय लक्ष्मी ने जिब्ग का किरदार निभाया।

फिल्म की कहानी एक 28 वर्षीय लिवर सिरोसिस पेशेंट विनय चौहान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अस्पताल की शोक परामर्शदाता रेवती के साथ अपने जीवन में आशा और विश्वास को फिर से खोजता है। फिल्म को इसके भावनात्मक प्रदर्शन और अंग दान जैसे संवेदनशील विषय को संतुलित ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जमकर सराहा गया।

विजय लक्ष्मी माल्या ने ज़ी5 पर ऑन स्ट्रीम हुई मुगल साम्राज्य की कहानी और इसके सम्राटों के अंधेरे पक्ष को दर्शाती ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड(2023) में मैत्री नाम की लड़की की भूमिका निभाई। इस सीरीज में विजय लक्ष्मी की उपस्थिति मात्र एक एपीसोड में थी।

यह भी पढ़े : शादी के बाद भी लोकप्रिय ऐक्ट्रेसों में शुमार हैं नज़रिया नाज़िम

लेकिन नसीरुद्दीन शाह, धर्मेंद्र और अदिति राव हैदरी जैसे कलाकारों की मौजूदगी में उन्होंने ऐसा असर छोड़ा कि उनका जादू हर किसी के सिर-चढ़ कर बोला। विजय लक्ष्मी माल्या जल्दी ही साल 2015 से प्रसारित एण्ड टीवी के कल्ट कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं में मर्यादा का नेगेटिव किरदार निभाती नज़र आएँगी। मर्यादा की भूमिका मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) और अंगूरी (शुभांगी अत्रे) की शादीशुदा ज़िंदगी में तूफान लेकर आएंगी।

सुभाष शिरढोनकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button